जमुई: सिर कटी महिला के शव की पहचान नहीं हुई, 72 घंटे बाद पुलिस ने त्रिपुरारी घाट पर किया अंतिम संस्कार
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित कुंदर बराज के पास बालू से ढके मिले सिर कटी महिला के शव की सोमवार की सुबह 9:00 बजे तक भी पहचान नहीं हो पाई है और न ही इस संबंध में कोई सुराग मिल पाया है। पहचान के लिए सुरक्षित रखे शव का आखिरकार कर 72 घंटे बाद टाउन थाना की पुलिस ने त्रिपुरारी घाट पर विधिवत रूप से दाह संस्कार कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।