निवाई: सदर थाना पुलिस ने NH 52 पर नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरा ट्रक किया ज़ब्त, चालक फरार
Niwai, Tonk | Jul 12, 2025 जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 52 पर नाकाबंदी के दौरान गुंसी चौकी इंचार्ज मुकेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी से भरा हुआ एक ट्रक जप्त किया है। नाकाबंदी देखकर ट्रक चालक बीच रास्ते में ही ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। सदर थाना अधिकारी हीरालाल ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी।