बहराइच: गेंदघर ग्राउंड के पास से दरगाह पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक बाइक व 3 एंड्रॉयड फोन बरामद
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गमेखर ग्राउंड के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 46.50 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोटरसाइकिल के साथ ही तीन एंड्रॉयड फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।