बहराइच: बुधईपुरवा इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधईपुरवा इलाके के रहने वाले बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।