बहराइच: लोधनपुरवा में ग्रामीणों ने कुत्ते को भेड़िया समझकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला
डीएफओ ने बताया कि यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोधनपुरवा से कृपाराम पुत्र तुलसी, उम्र लगभग 65 वर्ष एवं उनके पोते सत्यम पुत्र सोनू, उम्र लगभग 04 वर्ष पर किसी जानवर द्वारा हमले की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल विभागीय स्टाफ मौके पर पहुँचा। जहां पर किसी भेड़िया के पदचिन्ह नहीं मिले। ग्रामीणों द्वारा इसे कुत्ते का हमला बताया गया। ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला है।