बहराइच: पटखौली के पास बाइक सवार कि ठेले से हुई भिड़ंत हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल पहुंचाया गया अस्पताल हालत गंभीर
बलरामपुर के भवानीदीन थाना हररैया निवासी रामरूप श्रावस्ती जनपद स्थित विभूति नाथ मेला गए थे। इस दौरान पटखौली के पास अचानक उनकी बाइक के आगे एक ठेला आ गया और उनकी बाइक और ठेले में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रामरूप गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।