बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने अपनी मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय के चिकित्सकों ने विरोध प्रकट किया। मेडिकल कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुचे। इसके बाद मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि आए दिन चिकित्सालय में चिकित्सकों व कर्मचारियों से अभद्रता की जाती है।