बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक हुए न्यायिक कार्य से विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में शनिवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल यानी न्याय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बता दें कि ग्राम न्यायालय नानपारा व ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के साथ ही दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं।