वारासिवनी: आबकारी विभाग ने सिरपुर से लाई गई 94 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए
आबकारी विभाग ने 20 अगस्त को कार्रवाई करते हुए 94 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों करण बंदेस्वरे (30), निवासी सिराटोला और लक्ष्मीचंद मेश्राम (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने शराब सिरपुर (कटंगी) से लाना बताया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई आबकारी प्रभारी संदीप श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने की।