चरखारी: चरखारी में 4 दिन पूर्व किसान से चोरी करने वाले बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
चरखारी में चार दिन पूर्व किसान से ₹16000 की चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर दो बजे चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों में धर्मेंद्र और अजय शामिल हैं। दोनों के पास से 2 तमंचे और 2 जिंदा कारतूस सहित चोरी के 14300 रु0 बरामद हुए हैं।