चरखारी: गौरहारी बस स्टैंड स्थित मिश्रा मेडिकल में निःशुल्क नेत्र शिविर में तीन दर्जन मरीजों की आंखों की जांच हुई
मासिक निःशुल्क नेत्र शिविर शनिवार दोपहर 2 बजे मिश्रा मेडिकल एवं हेल्थ केयर सेंटर में करीब तीन दर्जन लोगों की आंखों की जांच हुई। जिसमें 8 मरीजों को मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रिफर किया गया ।इस कैंप के आयोजक डॉक्टर योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि पहले ये कैंप हर वर्ष लगाया जाता था। लेकिन लोगो की दिक्कतों को देखते हुए अब हर माह ये कैंप लगाया जाता है।