चरखारी: टोला सोयम गांव में शौच क्रिया के लिए जाते समय बुजुर्ग की गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
टोला सोयम गांव निवासी 70 वर्षीय गनपत नामक बुजुर्ग किसान खेत में रहता था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे शौच क्रिया के लिए जाते समय अचानक गिर कर पत्थर से सर टकरा गया और अचेत हो गया। जब परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।