चरखारी: चरखारी गौशाला का निरीक्षण एडीएम नमामि गंगे ने किया, व्यवस्थाएं देखकर हुए गदगद
डीएम मृदुल चौधरी के निर्देश पर रविवार दोपहर 2 बजे चरखारी गौशाला का निरीक्षण एडीएम नामामि गंगे मुईनुलइस्लाम ने किया। जहां गौशाला की साफ सफाई’ पेयजल’शीत लहर बचाव संसाधन’ पोष्टिक तत्वों के साथ भूसा’दवाईयों आदि व्यवस्थाओं सहित एक एक बिन्दु का बिन्दुवार निरीक्षण किया।व्यवस्थाएं चाक चौबन्द पाए जाने पर चरखारी की गौशाला को ʺआदर्श गौशालाʺ का दर्जा दिए जाने की बात की।