चरखारी: स्वालम्बन अकादमी के 7 युवाओं का सेना में हुआ चयन, चयनित युवाओं को चरखारी विधायक और अकादमी के संस्थापक ने किया सम्मानित
स्वावलम्बन बुन्देलखण्ड आकदमी के 7 युवाओं का सेना मे चयन होने पर रविवार सुबह 10 बजे अकादमी के संस्थापक तथा चरखारी विधायक डॉ० बृजभूषण राजपूत ने अपने आवास पर सम्मानित किया।साथ ही अभी तक अकादमी के एक सैकड़ा से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने पर आकादमी के प्रशिक्षण पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर’ अध्यापक साजिद हुसैन’ नरेन्द्र सिंह के प्रयासों की सराहना भी की है।