चरखारी: चरखारी के गौरहारी टूर्नामेंट के लीग मैच का उद्घाटन एडवोकेट अखंड भारत मिश्रा ने किया, गुढ़ा टीम ने दर्ज की जीत
गौरहरी में चल रहे बाबा ब्रह्मदेव क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सोमवार दोपहर 2 बजे एडवोकेट अखंड भारत मिश्रा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। जिसमें गुढ़ा एवं जमाला टीम का मैच हुआ। गुढ़ा टीम में जमाला की टीम को 38 रनों से हराया। एडवोकेट अखंड भारत मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट अपने यहां का रोमांचक खेल है खेलने से बच्चों का शारीरिक विकास भी होता है।