चित्तौड़गढ़: किला रोड स्थित प्रतिमा पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने किला रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोकर समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।