Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति का छात्र-छात्राओं के नाम प्रेरणादायी संदेश। आइए, ज्ञान, अनुशासन, नवाचार और उत्कृष्टता के संकल्प के साथ नए सत्र की शुरुआत करें तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। #NewAcademicSession #RajBhavan #HigherEducation #Students #Bihar #Education Information & Public Relations Department, Government of Bihar

2.6k views | Aurangabad, Bihar | Jun 28, 2026

MORE NEWS

एक नई शुरुआत, एक नया परिवार, एक सुनहरा भविष्य। ❤️👧

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के कर-कमलों से बालिका विजेता का विधिवत दत्तक ग्रहण संपन्न हुआ। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और पारिवारिक वातावरण प्रदान करने की संवेदनशील पहल है।
हर बच्चे का अधिकार — परिवार, प्यार, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य।
#Aurangabad #Bihar #Adoption #ChildProtection #DCPU #BalAdhikar #SafeChildhood #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #PublicService #NewBeginning #CareAndProtection #Beti #GoodGovernance
Social Welfare Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

एक नई शुरुआत, एक नया परिवार, एक सुनहरा भविष्य। ❤️👧 जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के कर-कमलों से बालिका विजेता का विधिवत दत्तक ग्रहण संपन्न हुआ। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और पारिवारिक वातावरण प्रदान करने की संवेदनशील पहल है। हर बच्चे का अधिकार — परिवार, प्यार, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य। #Aurangabad #Bihar #Adoption #ChildProtection #DCPU #BalAdhikar #SafeChildhood #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #PublicService #NewBeginning #CareAndProtection #Beti #GoodGovernance Social Welfare Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 13, 2026

📜 भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में औरंगाबाद की ऐतिहासिक उपलब्धि!

🏛️ "ज्ञान भारतम् मिशन" के अंतर्गत औरंगाबाद जिले ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने मिशन के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षकों को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

🇮🇳 संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित "ज्ञान भारतम् मिशन" का उद्देश्य भारत की हजारों वर्षों पुरानी ज्ञान परंपरा, ऐतिहासिक अभिलेखों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक ग्रंथों तथा दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित कर उन्हें डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखना है, ताकि भविष्य की पीढ़ियां भी इस अमूल्य धरोहर से लाभान्वित हो सकें।

 डिजिटाइजेशन के माध्यम से इन पांडुलिपियों के अध्ययन, शोध, अनुवाद एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान के आदान-प्रदान को भी नई गति मिलेगी।

📚 15 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान औरंगाबाद जिले में 26,158 दुर्लभ हस्तलिखित दस्तावेजों एवं पांडुलिपियों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया। इनमें कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु सहित विभिन्न पारंपरिक माध्यमों पर लिखी गई 75 वर्ष अथवा उससे अधिक पुरानी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियां शामिल हैं।

🏅 इस उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप औरंगाबाद जिला राज्यस्तरीय सर्वेक्षण में छठे स्थान पर रहा, जो जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन, संबंधित विभागों एवं समाज के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है।

👏 जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, जनसहभागिता एवं पांडुलिपि संरक्षकों के अमूल्य सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का अनमोल स्रोत है। इन धरोहरों का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

🌟 कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित मिशन से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अमझर शरीफ, दाउदनगर, ओबरा एवं मदनपुर क्षेत्र के उन प्रतिष्ठित पांडुलिपि संरक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी दुर्लभ एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियां उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

✨ औरंगाबाद का यह प्रयास केवल दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक चेतना और ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#ज्ञान_भारतम_मिशन #GyanBharatamMission #औरंगाबाद #AurangabadBihar #संस्कृति_संरक्षण #भारतीय_विरासत #Digitization #HeritageConservation #Culture #DigitalIndia #Bihar #DistrictAdministration #अभिलाषा_शर्मा
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

📜 भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में औरंगाबाद की ऐतिहासिक उपलब्धि! 🏛️ "ज्ञान भारतम् मिशन" के अंतर्गत औरंगाबाद जिले ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने मिशन के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षकों को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 🇮🇳 संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित "ज्ञान भारतम् मिशन" का उद्देश्य भारत की हजारों वर्षों पुरानी ज्ञान परंपरा, ऐतिहासिक अभिलेखों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक ग्रंथों तथा दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित कर उन्हें डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखना है, ताकि भविष्य की पीढ़ियां भी इस अमूल्य धरोहर से लाभान्वित हो सकें। डिजिटाइजेशन के माध्यम से इन पांडुलिपियों के अध्ययन, शोध, अनुवाद एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान के आदान-प्रदान को भी नई गति मिलेगी। 📚 15 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान औरंगाबाद जिले में 26,158 दुर्लभ हस्तलिखित दस्तावेजों एवं पांडुलिपियों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया। इनमें कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु सहित विभिन्न पारंपरिक माध्यमों पर लिखी गई 75 वर्ष अथवा उससे अधिक पुरानी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियां शामिल हैं। 🏅 इस उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप औरंगाबाद जिला राज्यस्तरीय सर्वेक्षण में छठे स्थान पर रहा, जो जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन, संबंधित विभागों एवं समाज के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। 👏 जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, जनसहभागिता एवं पांडुलिपि संरक्षकों के अमूल्य सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का अनमोल स्रोत है। इन धरोहरों का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 🌟 कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित मिशन से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अमझर शरीफ, दाउदनगर, ओबरा एवं मदनपुर क्षेत्र के उन प्रतिष्ठित पांडुलिपि संरक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी दुर्लभ एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियां उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ✨ औरंगाबाद का यह प्रयास केवल दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक चेतना और ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #ज्ञान_भारतम_मिशन #GyanBharatamMission #औरंगाबाद #AurangabadBihar #संस्कृति_संरक्षण #भारतीय_विरासत #Digitization #HeritageConservation #Culture #DigitalIndia #Bihar #DistrictAdministration #अभिलाषा_शर्मा Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।इस दौरान परिवादियों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त परिवादों में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।

जनता दरबार में प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक विलंब ना हो। 

जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए।
#JantaDarbar #aurangabad #GoodGovernanceforBetterLife #EaseOfLiving

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।इस दौरान परिवादियों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त परिवादों में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे। जनता दरबार में प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक विलंब ना हो। जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए। #JantaDarbar #aurangabad #GoodGovernanceforBetterLife #EaseOfLiving

Aurangabad, Bihar | Jul 13, 2026

*पीएम सूर्य घर योजना के ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं न्यूनतम अस्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश*

आज दिनांक 13.07.2026 को जिला पदाधिकारी *श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.)* की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में *प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना* के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में *लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM)* सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि *ऋण आवेदनों की अस्वीकृति (Rejection) न्यूनतम होनी चाहिए।* उन्होंने कहा कि केवल वास्तविक एवं अपरिहार्य कारणों में ही आवेदन अस्वीकृत किए जाएं। यदि किसी आवेदन में त्रुटि अथवा दस्तावेजों की कमी हो तो आवेदक का मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाए, ताकि आवेदन स्वीकृत हो सके।

उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि योजना का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं तक सौर ऊर्जा का लाभ पहुंचाना है। इसलिए बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाएं तथा *अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने* की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सभी बैंकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों की निरंतर समीक्षा करने तथा साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके सफल क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में सोलर रूफटॉप स्थापना की गति तेज हो सके और अधिकाधिक परिवार स्वच्छ ऊर्जा के साथ बिजली बिल में राहत का लाभ प्राप्त कर सकें।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती अनुपम सिंह, एलडीएम, बैंक प्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#pmsuryagharbijli #aurangabadbihar #bihar #administration #renewableenergy

*पीएम सूर्य घर योजना के ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं न्यूनतम अस्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश* आज दिनांक 13.07.2026 को जिला पदाधिकारी *श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.)* की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में *प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना* के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में *लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM)* सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि *ऋण आवेदनों की अस्वीकृति (Rejection) न्यूनतम होनी चाहिए।* उन्होंने कहा कि केवल वास्तविक एवं अपरिहार्य कारणों में ही आवेदन अस्वीकृत किए जाएं। यदि किसी आवेदन में त्रुटि अथवा दस्तावेजों की कमी हो तो आवेदक का मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाए, ताकि आवेदन स्वीकृत हो सके। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि योजना का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं तक सौर ऊर्जा का लाभ पहुंचाना है। इसलिए बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाएं तथा *अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने* की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। बैठक में जिला पदाधिकारी ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सभी बैंकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों की निरंतर समीक्षा करने तथा साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके सफल क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में सोलर रूफटॉप स्थापना की गति तेज हो सके और अधिकाधिक परिवार स्वच्छ ऊर्जा के साथ बिजली बिल में राहत का लाभ प्राप्त कर सकें। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती अनुपम सिंह, एलडीएम, बैंक प्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #pmsuryagharbijli #aurangabadbihar #bihar #administration #renewableenergy

Aurangabad, Bihar | Jul 13, 2026

🍚 हर पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा का संकल्प — 13 अगस्त मिशन को मिलेगी नई गती 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत 13 अगस्त मिशन की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, बिहार ने सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने जिला आपूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही विकास मित्रों के माध्यम से प्रत्येक टोले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा।

📌 औरंगाबाद जिले के लिए प्रमुख लक्ष्य: 🔹 NFSA के अंतर्गत निर्धारित लाभार्थी सीमा : 18,90,221 🔹 वर्तमान में आच्छादित लाभार्थी : 16,85,195 🔹 निर्गत किए जाने वाले नए राशन कार्ड : 48,241 🔹 लक्ष्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि : 13 अगस्त 2026 🔹 प्रतिदिन निर्गत किए जाने का लक्ष्य : 1,608 राशन कार्ड

जिला प्रशासन की अपील:
यदि आपका परिवार पात्र है, लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा NFSA के दायरे में शामिल नहीं है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से शीघ्र आवेदन करें। आपका राशन कार्ड, आपके परिवार की खाद्य सुरक्षा का आधार है।
"हर पात्र परिवार तक राशन कार्ड, हर घर तक खाद्य सुरक्षा"
#Aurangabad #NFSA #13AugustMission #RationCard #FoodSecurity #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #JanKalyan #PublicService #HarGharKhadyaSuraksha
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

🍚 हर पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा का संकल्प — 13 अगस्त मिशन को मिलेगी नई गती राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत 13 अगस्त मिशन की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, बिहार ने सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने जिला आपूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही विकास मित्रों के माध्यम से प्रत्येक टोले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा। 📌 औरंगाबाद जिले के लिए प्रमुख लक्ष्य: 🔹 NFSA के अंतर्गत निर्धारित लाभार्थी सीमा : 18,90,221 🔹 वर्तमान में आच्छादित लाभार्थी : 16,85,195 🔹 निर्गत किए जाने वाले नए राशन कार्ड : 48,241 🔹 लक्ष्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि : 13 अगस्त 2026 🔹 प्रतिदिन निर्गत किए जाने का लक्ष्य : 1,608 राशन कार्ड जिला प्रशासन की अपील: यदि आपका परिवार पात्र है, लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा NFSA के दायरे में शामिल नहीं है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से शीघ्र आवेदन करें। आपका राशन कार्ड, आपके परिवार की खाद्य सुरक्षा का आधार है। "हर पात्र परिवार तक राशन कार्ड, हर घर तक खाद्य सुरक्षा" #Aurangabad #NFSA #13AugustMission #RationCard #FoodSecurity #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #JanKalyan #PublicService #HarGharKhadyaSuraksha Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 13, 2026