सामरी कुसमी: तालाब गहरीकरण कार्य में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
कुसमी सामरी मंगलवार कुसमी विकासखंड की ग्राम पंचायत शाहपुर अंतर्गत तेतरपोखरा में मनरेगा के तहत संचालित तालाब गहरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।