बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के बहरोली में हुए डबल मर्डर के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
मीरगंज के बहरोली गांव में चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने हत्यारे एडवोकेट बेटे को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। हत्यारे ने प्रॉपर्टी के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता लोक अभियोजक सुनीति कुमार पाठक ने प्रभावी पैरवी की। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर सजा सुनाई गई है।