बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाइपास पर युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़े बाइपास पर परधौली चौराहे के पास सड़क किनारे एक युवती का शव बरामद किया गया है। सीबीगंज पुलिस के मुताबिक शव कहीं और से लाकर यहां पर फेंका गया है। शव के हाथ पैर बंधे हुए है अभी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और उच्च अधिकारी सहित इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम घटना स्थल पर मौजूद हैं।