बरेली: उनासी गांव की रहने वाली महिला ने बेटी के ससुरालयों पर लगाया गाली गलौज व मारपीट का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के उनासी गांव की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर मारपीट में गाली गलौज का आरोप लगाया है। मुन्नी देवी पत्नी भोले राम निवासी उनासी गांव थाना फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है ,कि वह अपनी बेटी को देखने के लिए उसके घर गई थी ।वहां किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी।