बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र पुराना रोडवेज के पास पत्रकार के साथ की मारपीट व तोड़ा मोबाइल
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना रोडवेज के पास पत्रकार के साथ आधा दर्शन लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, और उसका मोबाइल तोड़ दिया। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है, पत्रकार हैदर अली पुत्र हसनैन अली निवासी एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी के रहने वाले ने थाना पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है।