मेरठ: लिसाड़ी गेट में गंजे लगा रहे गंजों को बाल आने की दवा, सैकड़ों गंजे पहुंचे, रोड हुआ जाम, एंबुलेंस भी फंसी
Meerut, Meerut | Dec 15, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन से एक अनोखा कारनामा सामने आया है जहां गंजों को बाल आने का ऑफर देकर उनके सर पर बाल आने की दवाई लगाई जा रही है दवाई लगाने वाले खुद गंजे हैं जहां दवाई लगाने के एक व्यक्ति से ₹20 का चार्ज ले रहे हैं वही सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर दवा लगवाने पहुंच गई जिसके चलते जाम लग गया वहीं जाम में एंबुलेंस फस गई