अररिया: बलुआत गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में दो महिलाएं जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 3, 2026 अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बलुआत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला को दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है. दोनों ही घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देख-रेक में घायलों का इलाज किया जा रहा है.