टीकमगढ़: राजनगर गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजनगर गांव में राजा बाबू वंशकार नाम के युवक ने खेत में देर रात्रि फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त किया है ।मामले में आज दिन सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस ने बताया पीएम कराया गया है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।