टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट रोड पर सोमवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला भगतनगर कॉलोनी की निवासी है। महिला अपने परिजन के साथ बाइक से अस्पताल तरफ जा रही थी रास्ते में कलेक्ट्रेट रोड पर चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।