टीकमगढ़: ससुराल पक्ष ने मांगे ₹10 लाख, बेरहमी से की मारपीट, घायल महिला एसपी कार्यालय पहुंची
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला सोमवार को घायल अवस्था में एसपी कार्यालय पहुंची है जहां उसने शिकायती पत्र सौंप कर ससुराल पक्ष पर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित महिला वंदना ने बताया कि उसकी शादी जतारा में हुई है। शादी के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा उसको प्रताड़ित किया जा रहा है।