टीकमगढ़: टीकमगढ़: आईपीएल सट्टा आरोपी से ₹3 लाख मांगने के आरोप में कोतवाली टीआई सागर आईजी दफ्तर अटैच, डीजीपी कार्यालय में शिकायत
टीकमगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा को सागर रेंज आईजी दफ्तर में अटैच किया गया है। सागर रेंज आईजी हिमानी खन्ना ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इससे पहले टीकमगढ़ एसपी ने उन्हें लाइन अटैच किया था।पंकज शर्मा पर आईपीएल सट्टा के आरोपी पुनीत इटोरिया से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। साथ ही पुनीत के दोस्त रुद्र तोमर,ऋषभ जैन को केस में झूठा फंसाने की