संतकबीरनगर में पूर्व प्रधान मोहनलाल आनंद ने डीपीआरओ मनोज कुमार यादव पर जातिसूचक व अशोभनीय गालियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि 5.5 लाख रुपये व तीन माह का मानदेय लंबित है। 16 अप्रैल को मुलाकात के बाद डीपीआरओ ने कथित रूप से अपमानित किया।