सांवेर: इंदौर का अद्वैत 9 दिन से बेंगलुरु में लापता, अब तक कोई सुराग नहीं मिला
Sawer, Indore | Aug 16, 2026 रविवार 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिकअद्वैत की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, फोरेंसिक और अन्य एजेंसियों के 100 से ज्यादा लोग जुटे थे। ड्रोन से पहाड़ी क्षेत्र की निगरानी की गई। खतरनाक चट्टानों पर तलाश के लिए कर्नाटक के चर्चित पर्वतारोही ज्योति राज उर्फ ‘स्पाइडर मैन’ की टीम को भी बुलाया गया। दो दिन की सर्चिंग के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।