कोईलवर: नया बिनदगांव में स्व. देवशरण सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शोभा की वस्तु बना, ग्रामीण परेशान#jansamasya
कोईलवर प्रखंड के नया बिंदगांव में स्थित स्वर्गीय देवशरण सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। चकाचक बने इस सरकारी अस्पताल की पूरी व्यवस्था फिलहाल गार्ड के भरोसे चलने को मजबूर है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे जब पब्लिक एप की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद गार्ड और ग्रामीणों ने वास्तविक स्थिति उजागर कर दी।