Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

जांच के दौरान BEO पर महिला रसोइयों से अभद्रता के आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल . #हरदोई। विकास खंड टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा में कथित अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनिल कुमार झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीईओ पर महिला रसोइयों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन (MDM) को लेकर रसोइयों और ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने कई सवाल उठाए। रसोइयों ने विद्यालय में दूध में पानी मिलाए जाने तथा भोजन में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध न कराए जाने के आरोप लगाए। इसी दौरान स्थिति कथित रूप से गर्म हो गई। वायरल वीडियो में बीईओ अनिल कुमार झा कथित तौर पर रसोइयों को फटकारते और मौके से हटने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक सहायक अध्यापक को भी धमकाते हुए नजर आने का दावा किया जा रहा है। रसोइयों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में “आधा किलो सरसों का तेल छह दिन चलाने” तथा भोजन में सोयाबीन और हरी सब्जियों का पर्याप्त उपयोग नहीं किए जाने जैसी अनियमितताएं हैं। इन आरोपों को लेकर रसोइयों और ग्रामीणों ने जांच के दौरान अपनी बात रखने का प्रयास किया। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायतों की जांच करने पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी पर ही यदि शिकायतकर्ताओं से अभद्रता के आरोप लग रहे हैं, तो जांच की निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित होगी? अब पूरे मामले में वायरल वीडियो की जांच, विद्यालय में MDM व्यवस्था की वास्तविक स्थिति और रसोइयों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। वायरल वीडियो के सम्बंध में जब द टेलीकास्ट ने बीईओ अनिल झा से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

MORE NEWS

शाहाबाद में 101 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य लोकार्पण, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
.
#हरदोई। शाहाबाद नगर के अंबेडकर मैदान में 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। लोकार्पण के बाद नगर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष पिंटू पांडे, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, नगर पालिका ईओ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। 101 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा अब शाहाबाद में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक बनेगा। तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
#TheTelecast | Sharvan Kumar

शाहाबाद में 101 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य लोकार्पण, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर . #हरदोई। शाहाबाद नगर के अंबेडकर मैदान में 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। लोकार्पण के बाद नगर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष पिंटू पांडे, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, नगर पालिका ईओ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। 101 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा अब शाहाबाद में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक बनेगा। तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। #TheTelecast | Sharvan Kumar

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

शिक्षक ने रोपे 30 पौधे, बुजुर्ग माताओं व वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
.
#हरदोई। विकासखंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को प्रधानाध्यापक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त लाल बहादुर गौतम ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने ‘ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में कचनार, कदम, चितवन, अशोक सहित 30 पौधों का रोपण किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान मीना कुमारी के प्रतिनिधि राम निवास, ओमप्रकाश, अरविन्द, शैलेन्द्र, रोहित सहित अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय को बेहतर एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया।

प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम ने कहा कि चुनौती कितनी भी कठिन हो, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सहयोग से भटेउरा विद्यालय को मुख्यधारा में लाकर बेहतर विद्या मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को बेहतर बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले रामश्री, रजनी, गीता, सुनीता, ओमवती, रामदेवी, भन्नू, रोहित, शैलेन्द्र कुमार, विनय कुमार, फूलचंद, वीरेश, सोनेलाल, ओमप्रकाश, अरविन्द, रामखेलावन, लखपत, अवधेश तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर सहित अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षामित्र मनोज कुमार, श्याम सिंह, जगदीश राम, गुलाम, राजाराम, सुनील, दिनेश, रविंद्र, पवन, शुभम, धीरू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जन्मदिन पर पौधरोपण और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर प्रधानाध्यापक ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सम्मान का भी संदेश दिया।
#TheTelecast

शिक्षक ने रोपे 30 पौधे, बुजुर्ग माताओं व वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित . #हरदोई। विकासखंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को प्रधानाध्यापक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त लाल बहादुर गौतम ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने ‘ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में कचनार, कदम, चितवन, अशोक सहित 30 पौधों का रोपण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मीना कुमारी के प्रतिनिधि राम निवास, ओमप्रकाश, अरविन्द, शैलेन्द्र, रोहित सहित अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय को बेहतर एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम ने कहा कि चुनौती कितनी भी कठिन हो, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सहयोग से भटेउरा विद्यालय को मुख्यधारा में लाकर बेहतर विद्या मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को बेहतर बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले रामश्री, रजनी, गीता, सुनीता, ओमवती, रामदेवी, भन्नू, रोहित, शैलेन्द्र कुमार, विनय कुमार, फूलचंद, वीरेश, सोनेलाल, ओमप्रकाश, अरविन्द, रामखेलावन, लखपत, अवधेश तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर सहित अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामित्र मनोज कुमार, श्याम सिंह, जगदीश राम, गुलाम, राजाराम, सुनील, दिनेश, रविंद्र, पवन, शुभम, धीरू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जन्मदिन पर पौधरोपण और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर प्रधानाध्यापक ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सम्मान का भी संदेश दिया। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

सड़क मरम्मत के लिए छात्रा ने लगाई डीएम से गुहार

हरदोई ​हरपालपुर क्षेत्र के अन्ना गांव में जर्जर और कीचड़ भरी सड़क से परेशान होकर एक छात्रा ने जिलाधिकारी (डीएम) से सड़क निर्माण और मरम्मत की गुहार लगाई है।

सड़क मरम्मत के लिए छात्रा ने लगाई डीएम से गुहार हरदोई ​हरपालपुर क्षेत्र के अन्ना गांव में जर्जर और कीचड़ भरी सड़क से परेशान होकर एक छात्रा ने जिलाधिकारी (डीएम) से सड़क निर्माण और मरम्मत की गुहार लगाई है।

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश / कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अज़ीज़ गंज में मिथुन ने लापरवाही से बाइक से मारी टक्कर दो साल के कार्तिक के जिससे उसकी हो गई मौत ! परिजनों ने गुस्से में आकर लगाया गर्रा के पुल पर पुरानी चूंगी के पास किया रोड जाम ! भारी मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को ! परिजनों की मांग थी कि बाइक चालक मिथुन को यहां बुलाया जाए जिसको लेकर कांवड़ ले जा रहे भक्तों को भी नहीं निकलने दिया परिजनों ने ! हालांकि पुलिस ने बहुत समझाया तो कुछ लोगों को निकलने दिया! फिर रोक दिया यही सिलसिला जारी रहा! लगभग साढ़े तीन घंटे तक रोड जाम किया ! हालांकि मौके पर सी०ओ०सिटी. एस०पी० सिटी. के अलावा नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहोंचे और भीड़ को समझाया और हत्या का मुकदमा दर्ज होने का दिया आश्वासन ! जब कहीं खोला परिजनों ने जाम !

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश / कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अज़ीज़ गंज में मिथुन ने लापरवाही से बाइक से मारी टक्कर दो साल के कार्तिक के जिससे उसकी हो गई मौत ! परिजनों ने गुस्से में आकर लगाया गर्रा के पुल पर पुरानी चूंगी के पास किया रोड जाम ! भारी मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को ! परिजनों की मांग थी कि बाइक चालक मिथुन को यहां बुलाया जाए जिसको लेकर कांवड़ ले जा रहे भक्तों को भी नहीं निकलने दिया परिजनों ने ! हालांकि पुलिस ने बहुत समझाया तो कुछ लोगों को निकलने दिया! फिर रोक दिया यही सिलसिला जारी रहा! लगभग साढ़े तीन घंटे तक रोड जाम किया ! हालांकि मौके पर सी०ओ०सिटी. एस०पी० सिटी. के अलावा नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहोंचे और भीड़ को समझाया और हत्या का मुकदमा दर्ज होने का दिया आश्वासन ! जब कहीं खोला परिजनों ने जाम !

Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026