शिक्षक ने रोपे 30 पौधे, बुजुर्ग माताओं व वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
.
#हरदोई। विकासखंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को प्रधानाध्यापक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त लाल बहादुर गौतम ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने ‘ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में कचनार, कदम, चितवन, अशोक सहित 30 पौधों का रोपण किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान मीना कुमारी के प्रतिनिधि राम निवास, ओमप्रकाश, अरविन्द, शैलेन्द्र, रोहित सहित अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय को बेहतर एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया।
प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम ने कहा कि चुनौती कितनी भी कठिन हो, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सहयोग से भटेउरा विद्यालय को मुख्यधारा में लाकर बेहतर विद्या मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को बेहतर बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले रामश्री, रजनी, गीता, सुनीता, ओमवती, रामदेवी, भन्नू, रोहित, शैलेन्द्र कुमार, विनय कुमार, फूलचंद, वीरेश, सोनेलाल, ओमप्रकाश, अरविन्द, रामखेलावन, लखपत, अवधेश तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर सहित अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षामित्र मनोज कुमार, श्याम सिंह, जगदीश राम, गुलाम, राजाराम, सुनील, दिनेश, रविंद्र, पवन, शुभम, धीरू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जन्मदिन पर पौधरोपण और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर प्रधानाध्यापक ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सम्मान का भी संदेश दिया।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2026