लालगंज: ड्रमंडगंज में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के मामले में कार्रवाई नहीं हुई, पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान
ड्रमंडगंज में एक प्रिंटिंग प्रेस में आधार कार्ड बनाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस आधार कार्ड बनाने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही। फिनटेक कंसल्टेंसी प्रा0लि0 के जिला समन्वयक ने बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे बताया कि इस मामले में तहरीर दी गई है और 4बार मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर जा चुका हूं लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।