#kullu चार सप्ताह से घायल नंदी आज हुआ पूरी तरह स्वस्थ:- शेरा नेगी
गौ सेवा रक्षादल कुल्लू की टीम की सेवा से लौटी नंदी की जिंदगी।
देसी चैनल कुल्लू
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम की निरंतर सेवा और समर्पण से गंभीर हालत में मिले नंदी का उपचार सफल होने के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ और मस्त हो गया है। करीब चार सप्ताह पहले नंदी की हालत काफी खराब थी, लेकिन डॉक्टरों की टीम, गौ सेवकों, दानी सज्जनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसका लगातार उपचार किया गया। आज नंदी को स्वस्थ देखकर गौ सेवकों में खुशी का माहौल है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने बताया कि टीम द्वारा इसी तरह सैकड़ों बेसहारा और बीमार गौधन की सेवा एवं उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की टीम के सहयोग के साथ-साथ दानी सज्जनों, स्थानीय लोगों और गौ सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। सभी के सामूहिक प्रयासों से बीमार और घायल गौधन को समय पर उपचार और सेवा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू ( देवभूमि की धड़कन)
Kullu, Kullu | Aug 28, 2026