भेखली-ब्यासर सड़क पर एचआरटीसी बस हादसा, 46 घायल
बस चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
Kullu Times
भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप शुक्रवार को एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 46 यात्री घायल हो गए। घायलों में 35 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।घायलों में पार्वती देवी, मोनिका, भव्या ठाकुर, राजेन्द्र, कन्यन, शिवानी, अंजू, साजिया, पार्वती, केसरी देवी, भली देवी, रूमा देवी, जयवंती, सीता, सुरती देवी, कृष्णा देवी, जीता देवी, तेज सिंह, मोहिनी ठाकुर, शिवांशी, नाथी देवी, तम्मना, निखिल, किरणा, मंजू, उर्मिला, शम्भू राम, प्रवीण कुमार, सरला देवी, अंशु, चन्द्रकला, दीपलता, तानिया, शान्ता, सीमा, टेकचन्द, नेहा, विशना, कविता, बबली, हिमांशु, प्रियांशी, सावित्री, मोक्ष, सिद्धार्थ और मोहिनी शामिल हैं।घायलों में से बस चालक सहित 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में भर्ती सभी 13 घायलों का उपचार किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि हादसे में घायल लोगों के उपचार के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Kullu, Kullu | Aug 28, 2026