जमुई: पाड़ो पंचायत भवन कार्यालय के समक्ष मनरेगा मजदूर ने धरना दिया, मनरेगा को वापस बहाल करने की की मांग
Jamui, Jamui | May 20, 2026 मनरेगा को वापिस बहाल करने, और "विकसित भारत गारंटी रोज़गार और आजीविका मिशन, ग्रामीण कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा माले का राष्ट्रीय आह्ववान के तहत पाड़ो पंचायत भवन के समक्ष मनरेगा मजदूर ने बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक धरना दिया। खेत मजदूर नेता बासुदेव रॉय के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मजदूर धरना में शामिल हुए।