बाहरी स्रोत से आने वाले आनंद की निर्भरता समाप्त हो जाना सच्चा आनंद है: श्री नितिन बबेले
-
जिला जेल टीकमगढ़ में संपन्न हुआ एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यक्रम
-
राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एवं जिला प्रशासन टीकमगढ़ के निर्देशन में जिला जेल टीकमगढ़ में एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के अवसर पर मां सरस्वती के पूजन व ईश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद आनंद विभाग टीम ने अपना परिचय देते हुए सभी प्रतिभागियों का परिचय लिया एवं कार्यक्रम को गति दी।
आनंद विभाग टीकमगढ़ के डीपीएल श्री नितिन बबेले ने कहानियों एवं गतिविधियों के माध्यम से आनंद विभाग की भूमिका को परिभाषित किया, साथ ही आनंद विभाग की गतिविधियों व अल्पविराम परिचय कार्यक्रम के संबंध में सारगर्भित प्रस्तुति दी। तत्पश्चात अल्पविराम परिचय कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों मुख्य रूप से आनंद की ओर, रिश्ते, जीवन का लेखा-जोखा, फ्रीडम ग्लास संपर्क, सुधार व सुदिशा एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को प्रतिभागियों के बीच रखा गया।
कुछ प्रतिभागियों ने जब अल्पविराम लिया और अपने अनुभव सांझा किये तो उस समय वो भावुक हो गए और शपथ लेने लगे कि अब क्रोध आने पर भी धैर्य नहीं खोयेंगे, और घटना को कुछ देर सोच समझ कर ही अगला निर्णय लेंगे। प्रतिभागी उदय, वैभव एवं शिवाजी ने कार्यक्रम के सभी प्रश्नों पर गहराई से अल्पविराम लिया और भावपूर्ण उत्तर दिये। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को खूब सराहा, और पुनः जेल में अल्पविराम कार्यक्रम हो, इसी इच्छा जताई।
अंत में आनंदम सहयोगी विशाल कड़ा द्वारा गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री यजुवेंद्र वाघमारे, जेलर श्री ऐ.के. शुक्ला एवं आनंद विभाग टीकमगढ़ से श्री विशाल कड़ा उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh