मदनपुर थाना के पास जलजमाव, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना के बाउंड्री के किनारे से निकली गली में बारिश के बाद भारी जलजमाव हो गया है। इसी गली में 8वीं तक का सरकारी विद्यालय भी स्थित है।
जलजमाव के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, शिक्षक और स्थानीय लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। साइकिल और बाइक सवारों को भी भारी दिक्कत हो रही है। बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
लोगों का मांग: प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द जल निकासी कराई जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित स्कूल आने-जाने में दिक्कत न हो।
अगर आप भी मानते हैं कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए तो इस पोस्ट को शेयर करें ताकि आवाज ऊपर तक पहुंचे।
#Madanpur #BiharNews #WaterLogging #MadanpurThana #SchoolChildren #DM_Aurangabad #BDO_Madanpur