शुरू हुआ पिरवां में डिग्री कॉलेज, प्रखंड मुख्यालय से 25KM दूर
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के पिरवां गांव में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन डीडीसी ने किया, लेकिन कॉलेज को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कॉलेज प्रखंड मुख्यालय से 22-25 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंचने के लिए छात्रों को रफीगंज प्रखण्ड या गया के आमस प्रखण्ड होकर जाना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कॉलेज प्रखण्ड मुख्यालय के पास बनता तो अधिक छात्रों को लाभ मिलता। कॉलेज ऐसी जगह पर है जहां प्रखण्ड के पिरवां पंचायत को छोड़कर 18 पंचायत के छात्रों 25 किलोमीटर दूरी कर जाना पड़ेगा।
Madanpur, Aurangabad | Jul 15, 2026