एक पेड़ एक ज़िंदगी से जुड़े मदनपुर के समाजसेवी शेखर सिंह, निजी जमीन पर लगाए पीपल समेत 5 पेड़
शेखर सिंह ने दिया संदेश - हर घर लगाए पांच पेड़, बचाएं आने वाली पीढ़ी
औरंगाबाद: बदलते मौसम, घटती बारिश और बढ़ती गर्मी के बीच दैनिक भास्कर का एक पेड़ एक ज़िंदगी अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। इसी कड़ी में मदनपुर प्रखंड के समाजसेवी शेखर सिंह ने पहल करते हुए अपने निजी जमीन पर दशवत खाप में 5 छायादार और औषधीय पेड़ लगाए।
उन्होंने पीपल, नीम और बरगद जैसे दीर्घायु पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण के दौरान शेखर सिंह ने कहा कि आज खेत प्यासे हैं, जल स्तर नीचे जा रहे हैं और गर्मी असहनीय हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है पेड़ों का अंधाधुंध कटाव। अगर अभी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन के लिए भी तरसना पड़ेगा। शेखर सिंह ने दैनिक भास्कर की इस मुहिम को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ एक ज़िंदगी अभियान सिर्फ खबर नहीं है, यह धरती को बचाने का संकल्प है। मेरा सभी ग्रामवासियों एवं बुद्धिजीवियों से आग्रह है कि वे अपने घर, खेत की मेड़ या सार्वजनिक जगहों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे पेड़ बनाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का मकसद सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं है। इसका असली उद्देश्य है - पर्यावरण को स्वस्थ बनाना, प्रदूषण घटाना, भूजल स्तर सुधारना और जन-जन की भागीदारी से धरती को खुशहाल बनाना।
#EkPedEkZindagi #Madanpur #SaveEarth #Vriksharopan #BiharNews