बंजरिया: व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से विद्यालयों में मीड डे मील बनाना हो रहा मुश्किल
व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद विद्यालयों में मध्यान भोजन बनाने में भी परेशानी हो रही है। ज्यादातर विद्यालयों में लकड़ी के चूल्हा पर मीड डे मील तैयार किया जा रहा है। पब्लिक एप्प की टीम शनिवार राजकीय मध्य विद्यालय अजगरी पहुंची। जहां लकड़ी से बच्चों को दिया जाने वाला भोजन तैयार किया जा रहा था। एचएम संजीत कुमार ने बताया कि लकड़ी खरीदना व लाना कठिन।