प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की मित्रपुरा शाखा ने लाभार्थियों को बीमा क्लेम के दो दो लाख के चैक वितरित किए।
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता
सवाई माधोपुर।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बैंक शाखा की ओर से दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के पात्र परिजनों को बीमा क्लेम की राशि के चेक वितरित किए गए। इस पहल से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिली। चेक वितरण के दौरान शाखा प्रबंधक सोहन लाल मीणा एवं उपशाखा प्रबंधक जुगल किशोर गर्ग सहित अन्य बैंक कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उपशाखा प्रबंधक जुगल किशोर गर्ग ने योजना के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योजना के नियमानुसार दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर पात्र परिजनों को क्लेम के रूप में दो लाख रूपए की राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत बासपरसा निवासी लाली देवी पत्नी महेंद्र बैरवा की सर्पदंश के कारण मृत्यु हो जाने के बाद महेंद्र बैरवा पुत्र अर्जुन लाल बैरवा को बीमा क्लेम का दो लाख का चेक वितरित किया। वहीं मोरन निवासी सीमा मीना पुत्री रामस्वरूप मीना की दुर्घटना में मृत्यु के बाद मनभर देवी पत्नी रामस्वरूप मीना को भी बीमा क्लेम का दो लाख रुपए का चैक वितरित किया ।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण योजना है, जो दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। अतः शाखा प्रबन्धक द्वारा सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ लेने के लिए निकटतम बैंक शाखा से संपर्क करने की अपील की है