नरहरपुर: मुसुरपुट्टा गांव में नाकाबपोश लोगों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
कांकेर जिले के दुधावा चौकी अंतर्गत मुसुरपुट्टा गांव में दो नाकाबपोश लोगो ने दिया दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। जहां महिला से नगदी समेत लाखों के जेवरात लूट कर ले गए है। पीड़िता महिला दुधवा चौकी में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पीड़ित महिला से पूछताछ कर रही है।