नरहरपुर: अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
कांकेर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि नियमितीकरण सहित 18 बिंदु मांग के संबंध में आज उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव के कांकेर आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी जिला संघ के द्वारा 18 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया।