नरहरपुर: विकासखंड नरहरपुर के शिक्षकों को दिया गया स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण
नरहरपुर विकासखंड के प्राथमिक शालाओं में अंग्रेजी विषय का अध्यापन करने वाले सभी शिक्षकों को विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण दिया गया है।यह प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी कीर्ति कुमार साहू एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री क्षमा सोनेल के मार्गदर्शन में दिनांक 18 सितंबर 2024 से प्रारंभ हुआ है जो आज 22 सितंबर 2024 को समापन हुआ ।