नरहरपुर: शासकीय उद्यानिकी रोपणी सिंगारभाट कांकेर में विकासखण्ड स्तरीय कृषि स्थाई समिति की बैठक आयोजित
विकासखण्ड स्तरीय कृषि स्थाई समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय शासकीय उद्यानिकी रोपणी,सिंगारभाट कांकेर में कृषि सभापति ईश्वर कावड़े के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कृषि स्थाई समिति के सदस्य राजहंस मटियारा,नूतन जैन,तारणी ठाकुर शामिल हुए।सभी विभागीय अधिकारी ने अपने अपने विभाग की संपूर्ण जानकारी लक्ष्य पूर्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए.