नरहरपुर: शासन प्रशासन ने नहीं सुनी तो एक ग्रामीण ने मुरूम डलवाकर गढ्ढा को पटवाया
कांकेर जिले के सरोना तहसील के अंतर्गत ग्राम सरोना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर गड्ढा हो गया था। ग्रामीणों ने इसके लिए कई बार शासन प्रशासन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग की बदहाली को अवगत कराया परंतु इस पर ध्यान नहीं दिया गया। और गढ्ढा की वजह से आए दिन स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण गढ्ढा में गिरकर घायल हो रहे थे।