नरहरपुर: तहसील कार्यालय नरहरपुर में बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹6,78,905 की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिंगारवाही के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घनश्याम नाग और धनेश्वर नाग निवासी माकड़ी,थाना माकड़ी जिला कोंडागांव द्वारा तहसील कार्यालय नरहरपुर में बाबू की नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रार्थी रविन्द्र यादव एवं उसके भाई जितेन्द्र यादव से विभिन्न किश्तों में फोन पे,गूगल-पे,एवं हाथों-हाथ,कुल 6,78,905/रूपये की ठगी किया.