भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित श्रीकरणपुर क्षेत्र में नए एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल ने पदभार संभालने के बाद अपना पहला दौरा किया। उन्होंने थानाधिकारी और पुलिस जवानों के साथ बाजार में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार रात 8:00 के करीब पुलिस प्रशासन ने गस्त निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया